नई दिल्ली, जुलाई 21 -- नई दिल्ली अमित झा सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा संसद मार्च को लेकर हुए उपद्रव पर नई दिल्ली जिला पुलिस द्वारा पूरी रिपोर्ट तैयार की गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि मुख्य रूप से चार जगहों पर प्रदर्शनकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हुई। यहां हालात काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इनमें संसद मार्ग, रेल भवन गोल चक्कर, जंतर मंतर और कनॉट प्लेस आउटर सर्कल-जनपथ शामिल है। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों सहित लगभग 200 पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी दी गई है। यह भी पढ़ें- क्या पहले से रची साजिश का हिस्सा थी CJP प्रोटेस्ट में हिंसा? किन एंगल पर जांचप्रदर्शन का पूर्वानुमान नई दिल्ली जिला पुलिस की तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट में बताया गया है कि जंतर-मंतर पर कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा...