अररिया, दिसम्बर 12 -- पटेगना। एक संवाददाता सदर प्रखंड के चार अलग-अलग जगहों पर आग लगने से 15 परिवार के करीब डेढ़ दर्जन घर जलकर राख हो गये। ग्रामीणों व दमकल टीम के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। घटना किस्मत खवासपुर, शरणपुर व बटुरबाड़ी पंचायत की है। पहली घटना ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के शरणपुर पंचायत के वार्ड संख्या 14 अंतर्गत मंडल टोला में घटित हुई जहां शुक्रवार सुबह करीब चार बजे आग लग गई। इसमें आधा दर्जन परिवार के आठ घर जलकर राख हो गये। हल्ला होने पर ग्रामीणों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में दो मवेशियों की झुलसने से मौत हो गई। वही इस घटना में कपड़ा, बर्तन अनाज फर्नीचर, दस्तावेज सहित लगभग पांच लाख के क्षति अनुमान है। पीड़ितों में रामानंद मंडल, कलानंद मंडल, रविन्द्र कुमार मंडल, बबलू...