सिमडेगा, जुलाई 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। मुझे कुछ करना है संस्था के 4 छात्रों ने भारतीय सेना के द्वारा आयोजित आर्मी अग्निवीर परीक्षा में सफलता पाई है। सफल युवाओं में संस्था के ईश्वर हजाम, अनमोल कुजूर, सचिन तिर्की और राजेंद्र बड़ाइक शामिल हैं। इसके अलावे संस्था के दो छात्राएं निर्दोषी लकड़ा और खुशबू तिर्की ने भी दिल्ली पुलिस के लिखित परीक्षा पास की है एक अन्य छात्र ने भी उत्पाद सिपाही की परीक्षा भी पास की है। इन उपलब्धियों पर संस्था के संस्थापक रवि शंकर साहनी ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल युवाओं को बधाई दी है। संस्था के सह सन्चालक अविनाश साहू और शिक्षक नितेश कुमार प्रधान ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...