कानपुर, जुलाई 24 -- कानपुर। बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बालिका इंटर कॉलेज में बुधवार को मेधावी छात्रा अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय की हाईस्कूल एवं इंटर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली चार छात्राओं को 25-25 हजार व अन्य को 1100 रुपये तक की चेकें देकर सम्मानित किया। आरएसएस के प्रांत संचालक भवानी भीख ने छात्राओं को निरंतर लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयत्नशील रहने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या मंजू शुक्ला, हरि भाऊ खांडेकर, कमल किशोर गुप्त ने आशीर्वचन दिया। संचालन वेदिका मिश्रा एवं श्रद्धा कुमारी ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...