नोएडा, फरवरी 25 -- नोएडा। प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने चार उपनिरीक्षकों यानी चौकी प्रभारियों का तबादला किया। आदेश के अनुसार सेक्टर-63 थाने में तैनात सचिन कुमार को फेज-2 थाना क्षेत्र की ककराला चौकी का प्रभारी बनाया गया। बिसरख थाने में तैनात सुशील कुमार को चौकी प्रभारी निराला स्टेट और हरेंद्र सिंह को धूममानिकपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई। नितिन कुमार नैन को बिसरख से चौकी कस्बा थाना सूरजपुर प्रभारी बनकर भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.