रुद्रपुर, मई 16 -- रुद्रपुर। उत्तराखंड में गन्ना पिराई सत्र समाप्त हुए करीब दो माह बीतने के बाद भी प्रदेश की चार प्रमुख चीनी मिलों पर किसानों का 81 करोड़ 47 लाख रुपये से अधिक का भुगतान लंबित है। बाजपुर, नादेही, किच्छा और डोईवाला शुगर फैक्ट्री का बकाया भुगतान न मिलने से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। बाजपुर पर 26.16 करोड़, नादेही पर 8.51 करोड़, किच्छा पर 20.51 करोड़ और डोईवाला पर 26.27 करोड़ रुपये बकाया हैं। कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. गणेश उपाध्याय ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शीघ्र भुगतान की मांग की है। यह भी पढ़ें- चार चीनी मिलों पर किसानों का 81 करोड़ से अधिक बकाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...