मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता चार चरणों में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ का गठन होगा। रविवार को परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश यादव और महासचिव मुनिन्द्र कुमार झा ने यह जानकारी दी। बताया कि शिक्षकों की समस्याओं को लेकर संघ के गठन के लिए आगे की योजना बनाई गई है।दामुचक स्थित विधान पार्षद आवास पर आयोजित बैठक में जिला चुनाव अभियान समिति का प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह को बनाया गया। प्रथम चरण में 29 मार्च को साहेबगंज, मोतीपुर, पारू, कांटी, मरवन, सरैया प्रखंड में विस्तार किया जाएगा। द्वितीय चरण में तीन अप्रैल को मीनापुर, बोचहां, गायघाट, मुरौल, मुशहरी का विस्तार होगा। तीसरे चरण में पांच अप्रैल को औराई, बंदरा और सकरा चौथे व अंतिम चरण में 12 अप्रैल को कटरा का विस्तार किया जाएगा।महंगाई और आवास भत्ते का...