सीतापुर, फरवरी 12 -- महमूदाबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने चार घरों को निशाना बना कर जेवर, नकदी सहित करीब साढ़े पांच लाख का माल पार कर ले गए। सुबह पता चलने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के खेटौरा गांव निवासी अशोक कुमार के घर चोर पीछे से दीवार के सहारे दाखिल हुए। चोरों ने अशोक के साथ उनकी माता फूलमती, भाई अनिल कुमार के घरों से 62 हजार की नकदी और करीब पांच लाख के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी संजय गुप्ता के घर को निशाना बनाया। वहां से पांच हजार की नकदी सहित करीब 50 हजार का माल पार कर ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। आसपास के लोगों का आरोप है कि पुलिस नियमित र...