सीतामढ़ी, अगस्त 17 -- परिहार। बेला क्षेत्र के विष्णुपुर पंचायत अंतर्गत हनुमान नगर गांव में शुक्रवार देर रात खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के पाइप में रिसाव होने से भीषण आग लग गई। आग से एक ही परिवार के चार भाइयों पुनीत राय, विजय, अजय और संजीत के घर जलकर राख हो गए। चारों भाई शंकर राय के पुत्र बताए गए हैं।जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले विजय राय के घर में लगी। खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर के पाइप से गैस का रिसाव होने के बाद अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान घरों अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़...