चार घंटे में नाबालिग हापुड़ से सकुशल बरामद, आरोपी फरार
मेरठ, जुलाई 12 -- थाना टीपीनगर पुलिस ने 15 वर्षीय नाबालिग के कथित अपहरण के मामले का महज चार घंटे में खुलासा करते हुए हापुड़ से बरामद कर लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृता को भीमनगर क्षेत्र से बरामद किया। मामले में नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, गंगा कॉलोनी फेस-2 स्थित मंदिर वाली गली निवासी महिला ने शनिवार को थाना टीपीनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को अभिषेक जाटव पुत्र नरेंद्र निवासी भोला रोड, थाना टीपीनगर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर थाना टीपीनगर में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस की टीम तत्काल सक्रिय हुई और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.