सीवान, फरवरी 18 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा बीते 24 घंटे के भीतर विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 30 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर चलाया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दौरान 24 वारंटों का निष्पादन किया गया, जबकि एक मामले में कुर्की की कार्रवाई भी की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में सर्वाधिक 21 आरोपी शराब से जुड़े मामलों में पकड़े गए हैं। वहीं, छेड़खानी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा वारंट के आधार पर पांच तथा विभिन्न अन्य मामलों में तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप भी जब्त की है। इसमें 360.4 लीटर देसी शराब और 10,839.36 लीटर विदेशी शराब...