मुंगेर, मार्च 1 -- मुंगेर। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से रविवार को 11 केवी किला फीडर में मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कारण पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4 बजे तक किला फीडर से जुड़े सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि, मेंटेनेंस कार्य के दौरान सम्पूर्ण किला क्षेत्र में विद्युत सेवा बाधित रहेगी। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...