मेरठ, मार्च 10 -- टाइम टेबल के विरोध में मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अंतर्गत चल रही इलेक्ट्रिक सिटी बसों के चालकों और परिचालकों ने मंगलवार को बसों का संचालन बंद कर दिया। दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक बसें नहीं चलने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वार्ता के बाद कर्मचारियों ने बसों का संचालन शुरू किया। बस चालकों ने बताया कि प्रबंधन द्वारा रूटों पर बसों की व्यवस्था और टाइम टेबल सही नहीं होने पर मंगलवार दोपहर 1 बजे बसों का संचालन बंद कर दिया। सभी बसों को लोहिया नगर डिपो में खड़ा करके प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इसके बाद डिपो के एआरएम सचिन सक्सेना ने चालकों और परिचालकों के साथ बैठक की और टाइम टेबल में परिवर्तन किया गया। इसके बाद शाम 5 बजे चालकों ने बसों का संचालन शुरू कर दिया। करीब 4 घंटे तक शहर में चलने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.