बरेली, मार्च 28 -- क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय व डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की मेल के बाद सर्च अभियान चलाया गया। इसके कारण क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय प्रियदर्शनी नगर व पासपोर्ट सेवा केंद्र पीलीभीत बाईपास में चार घंटे के करीब कार्य प्रभावित रहा। हालांकि पासपोर्ट विभाग के अधिकारियों ने किसी भी आवेदक को वापस नहीं लौटने दिया। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बम से कार्यालय उड़ाने की मेल पर मिली धमकी के बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता, एंटी सबोटाज टीम के द्वारा चलाए गए सर्च अभियान के चलते तीन से चार घंटे कार्य प्रभावित रहा। हालांकि किसी भी आवेदन को वापस नहीं किया गया। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों से अन्य कार्यों को रोककर सबसे पहले आवेदकों के कार्य करने के निर्देश दिए गए। जो भी अप्वाइंटमेंट लेने के बाद आवेदक...