चार घंटे ठप रहेगी उपकेंद्र की बिजली
बस्ती, जून 6 -- दुबौलिया। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र दुबौलिया से विद्युत आपूर्ति शनिवार सुबह सात बजे से 11 बजे तक ठप रहेगी। इस दौरान उपकेंद्र में पांच एमवीए का पॉवर ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। यह जानकारी एसडीओ अंबुज तिवारी ने दिया। उन्होंने बताया कि उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के लिए पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है। उपकेंद्र से जुड़े दुबौलिया, बेमहरी, विशेषरगंज फीडर चार घंटे तक बंद रहेंगे। यह भी पढ़ें- पांच उपकेंद्रों संग 560 फीडरों की होगी क्षमता वृद्धि यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग से पांच घंटे बंद रहे झींझक के सभी फीडर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.