मुजफ्फरपुर, फरवरी 23 -- मुजफ्फरपुर, वसं। शहर के करीब तीन दर्जन इलाकों में रविवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों को बिजली-पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। बिजली विभाग की ओर से सूचना दी गई थी कि सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली बाधित रहेगी। चार घंटे की कटौती तय थी, लेकिन बिजली सुबह 10 बजे ही काट दी गई और आपूर्ति शाम 4 बजे बहाल हो सकी। निर्धारित समय से अधिक देरी तक बिजली काटी जाने के कारण उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताई। बिजली गुल होते ही घरों में मोटर नहीं चल सके, जिससे पानी की किल्लत हो गई। कई इलाकों में लोग बाल्टी और ड्रम लेकर पानी का इंतजाम करते नजर आए। सुबह 10 से 4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने के कारण तकरीबन दो लाख की आबादी प्रभावित हुई। इनमें एसकेएमसीएच, बरई, बोचहां, चंदव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.