धनबाद, मार्च 30 -- धनबाद। सरायढेला क्षेत्र में चार घंटे सूचना देकर छह घंटे बिजली काटी गई। बिजली सुबह पांच बजे कटी, जो दोपहर 11.30 बजे के बाद लौटी। तब जाकर लोगों को राहत मिली जबकि विभाग की ओर से सूचना सुबह छह से दस बजे तक बिजली काटने की दी गई थी। वहीं सुबह-सुबह बिजली नहीं होने से लोगों को पानी संकट के साथ विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ा। फीडर की बिजली बाधित किए जाने से कोऑपरेटिव कॉलोनी, सरायढेला, चूना गोदाम, कृष्णा नगर, मुरली नगर सहित आसपास क्षेत्र में बिजली नहीं रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...