संभल, मई 26 -- भीषण गर्मी के बीच सोमवार रात गुन्नौर कस्बे में घंटों बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रात करीब नौ बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिसके बाद उमस और गर्मी से लोग पूरी रात बेहाल रहे। करीब चार घंटे तक बिजली न आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बिजली गुल होते ही लोगों ने राहत पाने के लिए बिजलीघर और अधिकारियों को फोन करने शुरू कर दिए। कोई बिजली विभाग से सप्लाई बहाल होने का समय पूछता नजर आया तो कोई अपने परिचितों से जानकारी लेने में जुटा रहा। गर्मी के कारण पंखे, कूलर और अन्य उपकरण बंद हो गए, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- 800 मेगावाट पार पहुंची मांग, फाल्ट से चरमराई बिजली व्यवस्था कई परिवार पूरी रात घरों के बाहर और छतों पर समय बिताने को मजबूर रहे। ...