देवरिया, मई 2 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार की सुबह बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब चार घंटे की बारिश में शहर के जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। सफाई व्यवस्था दिखावा साबित हुआ। नाला चोक होने से कई मोहल्लों में जल जमाव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा, वहीं राघव नगर सहित कई मोहल्लों में कुछ दुकानों और मकानों में नाली का गंदा पानी घुस गया। उधर कुछ सरकारी कार्यालय परिसर में भी बारिश का पानी जमा हो गया। नाला व नाली निर्माण कार्य पूरा न होने से सड़कें कीचड़ से सराबोर हो गई तो पानी सड़क पर फैल गया। जगह-जगह कूड़ा भी बिखरा पड़ा रहा। उसी रास्ते से होकर लोगों को मजबूरी में गुजरना पड़ा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- बारिश से जलभराव, आंधी से गुल रही बिजली बारिश का प्रभाव मौसम ने सुबह करवट ली। करीब सात बजे...