चार ग्राम स्मैक संग एक दबोचा
चम्पावत, सितम्बर 28 -- बनबसा। बनबसा पुलिस ने चार ग्राम स्मैक संग एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। एसपी रेखा यादव ने बताया कि बनबसा पुलिस और एसएसबी की टीम संयुक्त चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शिव मंदिर एसएसबी कैंप के पास तलाशी में 28 वर्षीय महेश चौधरी निवासी भगतपुर, कंचनपुर नेपाल के पास से स्मैक बरामद की गई। टीम में थानाध्यक्ष विनय मित्तल, एसआई दीवान सिंह बिष्ट, एसएसबी के एसआई नरेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल एजाज अहमद शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.