नैनीताल, जनवरी 16 -- गरमपानी। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देश पर श्रीकैंचीधाम तहसील क्षेत्र में विरासत दाखिल-खारिज से संबंधित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को बेतालघाट और रामगढ़ विकासखंड की चार ग्राम सभाओं मझेड़ा, हरोली, छीमी मटेला एवं चौपड़ा में शिविर लगाए गए। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नरेश अश्वाल, राजस्व उपनिरीक्षक कमल जोशी, रूपा भारती और पूजा आर्य ने ग्रामीणों को भूमि विरासत नामांतरण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गैर-विवादित विरासत मामलों का निस्तारण अब ग्राम स्तर पर चौपाल के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चारों ग्राम सभाओं में कुल 42 परिवारों के विरासत नामांतरण प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...