रांची, अप्रैल 23 -- नामकुम, संवाददाता। टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के सिल्वे महुआ बगीचा खेत के पास गुरुवार को पुलिस ने चार गौवंश के साथ एक व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अनगड़ा निवासी भरत महतो के रूप में हुई है। बताया गया कि वह गौवंश को हांकते हुए तेजी से जा रहा था। स्थानीय लोगों को संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई, लेकिन वह गौवंश के संबंध में संतोषजनक जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से गौवंश से संबंधित कागजात या कोई प्रमाण मांगा, लेकिन वह प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस के अनुसार, वह इरबा निवासी मो. आबुल के पास से गौवंश लेकर खेत और जंगल के रास्ते राहे की ओर जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...