नोएडा, मई 14 -- नोएडा, उदय सिंह। शहर के चार गांवों में पानी और सीवर की लाइन बदली जाएंगी। साथ ही संपवैल का भी निर्माण किया जाएगा। बरौला, छिजारसी, वाजीदपुर और सर्फाबाद में 13 से 14 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का गुरुवार को सांसद डा. महेश शर्मा, विधायक पंजक सिंह ने शुभारंभ किया। अधिकारियों के अनुसार बरौला गांव में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सीवर और पेयजल की लाइन डाली जाएगी। बरौला गांव में तीन हजार तीन सौ 75 मीटर सीवर और पानी की नई लाइन बनाई जाएगी। वहीं छिजारसी में एक करोड़ 65 लाख रुपये में 12 सौ 80 मीटर सीवर और पेयजल की लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- मिलक गांव को 2.11 करोड़ से मिलेगा पेयजल हजरतपुर वाजीदपुर गांव में भी एक करोड़ 65 लाख रुपये में गांव की छह गलियों में 13 मीटर सीवर और पानी की लाइन डालने का कार्य किया जाएगा। सर...