बदायूं, मार्च 31 -- क्षेत्र में ट्यूबेलों से चोरों ने स्टार्टर केबिल चोरी की घटनाएं लगातार होती जा रही हैं। बीती रात करौलिया से आधा दर्जन तो वहीं बेला गांव से दुर्वेश, श्रीकृष्ण, शांति प्रसाद कंडेला के देवेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, रिंकी देवी, ज्ञानेन्द्र व फरीदापुर से श्यामलाल भारती समेत चार और गुलड़िया से चार किसानों क्व ट्यूवबेल से चोरों ने स्टार्टर केबिल चुरा ले गये। किसान सुबह के समय अपने ट्यूबेलों पर सिंचाई को पहुंचे तो स्टार्टर व केबिल गायब थी। किसानों का कहना है कि छह महीने पहले भी चोरी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...