गोरखपुर, अगस्त 21 -- गोरखपुर। जिलाधिकारी दीपक मीणा की प्रेरणा एवं सतत निगरानी तथा मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी की देखरेख में मिशन खिलखिलाहट के अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। मिशन खिलखिलाहट के अंतर्गत विगत एक सप्ताह में 114 गंभीर कुपोषित बच्चों को जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं एवं अन्य विभागीय अधिकारियों द्वारा गोद लिया गया। इस दौरान बच्चों को पोषण पोटली प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें कुपोषण से मुक्त कर स्वस्थ एवं सुपोषित बनाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में यूनिसेफ की ओर से सुरेश तिवारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, क्षेत्रीय मुख्य सेविका शीला यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां सपना चौहान ...