सोनभद्र, दिसम्बर 10 -- ओबरा,हिंदुस्तान संवाद। वाराणसी में स्थित लालपुर स्टेडियम में चार दिसंबर को आयोजित अंतर महाविद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में स्थानीय राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा के चार खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में ओबरा महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए चारों खिलाड़ियों ने सफलता हासिल किया है। ओबरा महाविद्यालय के खिलाड़ियों में अजय एवं तीरथ कुमार ने लम्बी कूद, त्रिकूद पुरूष वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। महिला वर्ग में सुमन लम्बी कूद में प्रथम, 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान एवं खुशबू 400 मीटर दौड़ में द्वितीय और 800 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान छात्र -छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने बुधवार को खिलाड़ियों को सम्मानित कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.