वाराणसी, अप्रैल 17 -- वाराणसी। चोलापुर पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार महमूदपुर निवासी आकाश यादव के 47,500 रुपये वापस कराए। थाने की साइबर टीम के उपनिरीक्षक राहुल यादव ने बताया कि आकाश ऑनलाइन नौकरी का फार्म भर रहा था। गलत लिंक क्लिक करते ही खाते से रुपये कट गए थे। उन्होंने 1930 पर शिकायत कराई। इसके बाद पैसा बैंक में होल्ड हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...