फरीदाबाद, नवम्बर 16 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। आर्य समाज, ओम योग संस्थान 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं सामवेद पारायण यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दूर के स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए सवा लाख गायत्री आहुतियां, ध्यान एवम योग साधना शिविर , भजन, सत्संग के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। योगीराज डॅा ओ३म प्रकाश महाराज के सानिध्य में सुबह आठ बजे आरंभ किया गया। कार्यक्रम के ब्रह्मा स्वामी देवव्रत सरस्वती के निर्देशन में यज्ञ एवं सत्संग का कार्यक्रम चलाया गया। इसमें हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान , उत्तर प्रदेश से आए हुए याज्ञिकों ने बढ़ चढ़कर आहुतियां प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, महापौर प्रवीण जोशी, स्वामी मुनिराज ब्रज धाम, आचार्य ...