पटना, अप्रैल 2 -- जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों की परेशानी दूर करने के लिए चार अप्रैल को मुंगेर शहर के प्रेक्षा गृह में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इस दौरान वे आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन और 11 बजे से संवाद होगा। संवाद में हर अंचल के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे। काउंटर पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी, भूमि विवाद, अतिक्रमण समेत अन्य सभी शिकायतों से संबंधित मामलों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। स्पष्ट किया कि जिन शिकायतकर्ताओं ने पहले भी समस्या को लेकर आवेदन दिया है और उसकी प्रति साथ लाएंगे तो उनकी शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...