मिर्जापुर, अप्रैल 22 -- हलिया,मिर्जापुर। हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी चार लोगों के विरुद्ध जिला अधिकारी के अनुमोदन पर गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। सोनगढ़ा गांव निवासी पिंटू, विवेक, आजाद, प्रदीप उर्फ दीपक के विरुद्ध पूर्व में महिला संबंधी अपराध, गैंग लीडर पिंटू का हाफ काउंटर की कार्यवाही किया गया था। इस समय चारों आरोपी जेल में है। चारों आरोपितों की कृत्य से समाज में भय का माहौल व्याप्त होने के कारण जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार के अनुमोदन पर गैंगस्टर अपराध की बढ़ोत्तरी करते हुए पुलिस गैगेस्टर की कार्यवाही की है। थाना अध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चारों की आरोपियों पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं और जेल में हैं। यह भी पढ़ें- पारदर्शी तरीके से होमगार्ड परीक्षा कराने का निर्देश डीएम...