रुद्रपुर, अप्रैल 26 -- पंतनगर। शान्तीपुरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोरी के चार मामले पकड़े। अवर अभियंता प्रदीप सिंह खाती की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। टीम ने शान्तीपुरी नंबर चार बालम सिंह, शान्तीपुरी नंबर तीन निवासी पार्वती कार्की, जगदीश सिंह और दिवान सिंह के घर में बिजली चोरी पकड़ी। ऊर्जा विभाग ने चारों मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत पंतनगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...