दरभंगा, मार्च 14 -- सिंहवाड़ा। बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने छापेमारी तेज कर दी है। सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी गांव में बिजली विभाग के जेई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने राजेंद्र चौपाल एवं भराठी गांव में रविंद्र कुमार यादव के यहां बिजली की चोरी पकड़ ली। टीम ने मौके से तार काटकर जप्त कर दिया। दूसरी ओर सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के भरवाड़ा पठानटोली में जेई राम रतन कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जफीर अहमद एवं भरवारा के ही मो अनवारूल के घर बिजली की चोरी पकड़ ली। जेई ने बताया कि पूर्व से बिजली बिल बकाया के कारण उनकी लाइन काट दी गई थी। इसके बावजूद चोरी से यह लोग बिजली का उपयोग कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.