बलिया, मार्च 16 -- बांसडीह। इलाके के एक गांव की महिला की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। महिला ने पुलिस को बताया है कि 13 मार्च को नाबालिग बेटी गायब हो गयी। खोजबीन के बाद भी जब उसका सुराग नहीं लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। जांच-पड़ताल में पता चला कि किशोरी को एक युवक शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने युवक के मां-बाप तथा लड़की की सहेली पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...