बलिया, मार्च 10 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 18 मार्च से एक अप्रैल तक होगा। मूल्यांकन कार्य सम्पन्न कराने के सम्बंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव की ओर से सभी जिला विद्यालयों को पत्र लिखकर जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में चार केन्द्रों पर मूल्यांकन कार्य होंगे। सभी जिला मुख्यालय पर स्थित हैं। इनमें राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, कुंवर सिंह इंटर कालेज और टाउन इंटर कालेज शामिल है।सचिव की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक जनपद स्तर पर मूल्यांकन की निगरानी के लिए एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाएगी। हर मूल्यांकन केन्द्र पर जिलाधिकारी की ओर से स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। मूल्यांकन कार्य अनिवार्य रूप से वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.