उन्नाव, मई 26 -- उन्नाव, संवाददाता। 31 मई को बीएड प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। चार केन्द्रों पर 1526 परीक्षार्थी परीक्षा का हिस्सा बनेंगे। परीक्षा को शांति व शुचिता पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए कड़ी चौकसी रखी गई है।जनपद के बीएड प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डॉक्टर विपिन सिंह ने बताया कि जनपद में कल चार परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इसमें डीएसएन ए और बी ब्लॉक के अलावा अटल बिहारी इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज को सेंटर बनाया गया है। 1526 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली की परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक का है, जबकि दूसरी पाली अपराह्न दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक का रखा गया है। यह भी पढ़ें- अयोध्या में 39 केन्द्रों पर 31 को होगी बीएड प्रवेश परीक्षा परीक्षा की सुचिता एवं संवेदनशीलता के दृष्टिगत जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने 27 ...