हमीरपुर, जुलाई 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। तीन दिनों तक चलने वाली उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) गुरुवार को मुख्यालय के चार परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई। इन चारों केंद्रों में 1584 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं। जिसमें दोनों पालियों में 585 परीक्षार्थी ने परीक्षा छोड़ दी। सवेरे की पाली में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राकेश कुमार और एएसपी एके वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। बता दें कि जनपद में टीईटी के लिए राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और इस्लामियां इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुबह की पाली 9.30 बजे से शुरू हुई। 7.30 बजे से ही परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। परीक्षार्थियों को कड़ी निगरानी और चेकिंग के ब...