हमीरपुर, अप्रैल 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। आगामी 25 अप्रैल से शुरू होकर तीन दिनों तक जनपद के चार परीक्षा केंद्रों में संपन्न होने वाली यूपी होमगार्ड परीक्षा को लेकर एएसपी एमके गुप्ता ने गुरुवार को चारों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उक्त परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल को जनपद के चार परीक्षा केंद्रों में दो पालियों में संपन्न होगी। प्रत्येक पाली में 1800 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर एएसपी ने परीक्षा केंद्रों श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजाराम इंटर कॉलेज झलोखर सहित पीजी कॉलेज कुछेछा का स्थलीय निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- छह केन्द्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा कल से, अधिकारियों ने देखी तैयारी न...