सोनभद्र, जून 11 -- सोनभद्र, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से आयोजित होने वाली प्रवक्ता भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। 14 जून को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें कुल 1480 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- 14 जून को होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा, नौ केंद्रों पर 4,500 से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षापरीक्षा की तैयारी जिले में परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए हैं। इसके लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती से लेकर सीसीटीवी निगरानी तक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन की तरफ से परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के बाद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। परीक...