पलामू, फरवरी 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड अधिविद्य परिषद् (जैक) के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गये हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने बताया चारों मूल्यांकन केंद्र मेदिनीनगर में ही बनाया गया है। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाये गए हैं और इंटरमीडिएट के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए दो केंद्र निर्धारित किये गए हैं। शहर के गणेश लाल अग्रवाल हाई स्कूल और बीसीसी मिशन बालिका हाई स्कूल केंद्र पर मैट्रिक के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य किया जाएगा। वहीं राजकीयकृत प्लस-2 गिरिवर हाई स्कूल और ब्राह्मण प्लस-2 हाई स्कूल केंद्र पर इंटरमीडिएट के उत्तर पुस्तिकाओं का कार्य मूल्यांकन कार्य संपादित किये जाएगें। उन्होंने कहा कि अभी जैक के द्वारा उत्तर पुस्तिका...