कुशीनगर, अप्रैल 22 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को जनपद में सकुशल संपन्न कराने के लिए एडीएम वैभव मिश्र एवं एएसपी सिद्धार्थ वर्मा की मौजूदगी में विकास भवन सभागार में बैठक हुई। इसमें शामिल अधिकारियों को परीक्षा को सुचिता पूर्ण संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 जनपद में आगामी 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। इनमें करीब 10358 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिले के उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना, स्योबाई कमला देवी टिबड़ेवाल कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना, किसान इंटरमीडिएट कॉलेज पडरौना व बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर में प्रत्येक पाली में 1728 अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- UP Homeguard Admit Card OUT , Lin...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.