भागलपुर, मार्च 12 -- भागलपुर। शहर के चार केंद्रों पर बुधवार को राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 का आयोजन दो पालियों में किया गया। परीक्षा केंद्र हाई स्कूल बरारी में 363 छात्र उपस्थित और 37 छात्र अनुपस्थित, पीएमश्री इंटर स्कूल सबौर में 404 उपस्थित और 32 अनुपस्थित, उर्दू गर्ल्स हाई स्कूल में 359 छात्र उपस्थित और 33 अनुपस्थित और इंटरस्तरीय विद्यालय सबौर केंद्र में 386 छात्र उपस्थित और 50 छात्र अनुपस्थित रहे। कक्षा आठवीं के छात्रों ने पहली पाली में मानसिक योग्यता परीक्षा और दूसरी पाली में शैक्षणिक योग्यता की परीक्षा दी। इस राष्ट्रीय परीक्षा के तहत देशभर के एक लाख छात्रों को छात्रवृत्ति दी जाती है। वहीं बिहार का कोटा 5433 छात्रों का है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...