रामपुर, जून 15 -- रामपुर। जिले में एमएसपी पर मक्का की खरीद के लिए चार केंद्र खोल दिए गए हैं। बिलासपुर, मिलक, शाहबाद और टांडा मंडी में मक्का की खरीद के लिए एक-एक केंद्र खोला गया है। जिस पर सोमवार से खरीद प्रारंभ हो गई है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि जिले में मक्का खरीद का लक्ष्य 3500 क्विंटल निर्धारित किया गया है। खरीद अभियान 15 जून से 31 जुलाई तक चलेगा। सरकार की ओर से मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। किसानों को उपज बेचने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित क्रय केंद्रों पर पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह भी पढ़ें- 2400 रुपये प्रति कुंतल की दर से शुरू हुई मक्का की खरीद जिला प्रशासन का कहना है कि खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारु बनाने क...