चार केंद्रों पर पहले दिन 8114 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन
बलिया, मार्च 18 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार से जिले में चार केन्द्रों पर शुरू हो गया। पहले दिन हाईस्कूल की 3313 और इंटरमीडिएट की 4801 कॉपियां जांची गईं। मूल्यांकन कार्य में 2605 परीक्षकों का आवंटन किया गया है। इनमें से पहले दिन 1035 उपस्थित हुए। चूंकि कई विषयों की उत्तरपुस्तिकाएं जिला मुख्यालय तक नहीं पहुंच सकी थीं, लिहाजा मूल्यांकन कार्य नहीं हो सका। कई परीक्षकों को बिना मूल्यांकन कार्य किए ही वापस जाना पड़ा।विभागीय आंकड़ों के अनुसार राजकीय इंटर कालेज में इंटर की 96 हजार 876 कॉपियां आवंटित हैं। इनमें से 51 हजार 925 ही पहुंची हैं। जबकि पहले दिन यहां 2784 कॉपियां का मूल्यांकन किया गया। कुंवर सिंह इंटर कालेज में इंटर की एक लाख नौ हजार 127 कॉपियां आवंटित हैं। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.