बदायूं, मार्च 18 -- बदायूं, संवाददाता। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन चार केंद्रों पर बुधवार 18 माचर्व से शुरू हो गया है। सभी केंद्रों पर मूल्यांकन के लिए करीब डेढ़ लाख कॉपियां पहुंच चुकी हैं। शहर में मूल्यांकन के लिए एसके इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, जीजीआईसी एवं जीआईसी के लिए केंद्र बनाया गया है। इन केद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में कॉपियों का मूल्यांकन किया जायेगा। डीआईओएस डॉ. लालजी यादव ने बताया कि आज से चार केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू हो जायेगा। मूल्यांकन सीसीटीवी की निगरानी एवं मूल्यांकन प्रभारी की मौजूदगी में कराया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...