मधुबनी, फरवरी 27 -- मधुबनी,निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटर वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच शुक्रवार से जिला मुख्यालय में शुरू हो गई। इसके लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र निर्धारित किए गए हैं और सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में मूल्यांकन का काम शुरू हो गया है। केंद्र आरके कॉलेज विज्ञान भवन मधुबनी को मूल्यांकन केंद्र पर समय से मूल्यांकन का काम शुरू हो गया है। यहां के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मंडल को मूल्यांकन निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। इसी कॉलेज में कला भवन मधुबनी में डा. नीरज कुमार को मूल्यांकन निदेशक बनाया गया है। इसी तरह केंद्र जेएन कॉलेज में डा. फूलो पासवान तथा जेएमडीपीएल महिला कॉलेज, मधुबनी में डा. सत्येंद्र प्रसाद सिंह को मूल्यांकन निदेशक बनाये गये हैं। जिनकी निगरानी में मूल्यांकन का काम...