फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा दो से चार जुलाई तक शहर के चार केंद्रों पर उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी)-2026 कराई जाएगी। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, स्टेटिक, सेक्टर मजिस्ट्रेट को जिम्मेदारी सौंपी है। इसको देखते हुए बुधवार को डीएम और एसएसपी ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। जिले में गोपीनाथ इंटर कॉलेज, एसआरके इंटर कॉलेज, दाऊदयाल इंटर कॉलेज और एमजी गर्ल्स कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है। इन पर गुरुवार से शनिवार तक दो पाली में परीक्षा होगीं। प्रत्येक पाली में 1920 परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या के अनुरूप बैठने की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- आठ केन्द्रों पर टीईटी परीक्षा दो पालियों में आज से एमजी कॉलेज में 700 परीक्षार्थिय...