संभल, जनवरी 25 -- थाना ऐचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के गांव चितावनी निवासी रामसरन सिंह ने शनिवार को पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें में बताया गया है कि गुरुवार की रात चोरों ने चार किसानों के नलकूपों से स्टार्टर, केबिल चुरा ले जाए। जब शुक्रवार की सुबह पीड़ित अन्य गांव के पीड़ित किसान भूकन सिंह, यशपाल सिंह, यशवीर सिंह काम करने के लिए अपने खेतों पर पहुंचे तो समरसेबिल की कोठरियों के ताले टूटे हुए थे। जिसे देख उनके होश उड़ गए। किसानों ने इधर-उधर तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...