रांची, मार्च 14 -- नामकुम,संवाददाता। पुलिस ने शुक्रवार की रात बस से ले जा रहे चार किलो अवैध चांदी के साथ एक को गिरफ्तार किया है। मामले में थानेदार रामनारायण सिंह ने बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि बस से अवैध चांदी ले जाई जा रही है। इसके बाद थाना के सामने रांची टाटा रोड पर वाहन जांच किया गया। इस दौरान रांची से बंगाल जा रही शिवम बस में सवार गणेश चंद्र घडा के पास से चार किलो चांदी जब्त किया गया है। गणेश से जब्त कि गई चांदी के कागजात की मांगी गई तो वह कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। जांच टीम में थानेदार रामनारायण सिंह, पुअनि गौतम कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सत्येंद्र सिंह, उज्ज्वल सिंह आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...