चार किलो गांजा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
फतेहपुर, अगस्त 27 -- फतेहपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में राधानगर, थरियांव और खागा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों के कब्जे से कुल 4 किलो 212 ग्राम अवैध गांजा और 1520 रुपए नगद बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया है। राधानगर पुलिस ने लडनपुर गांव के पास सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिले दीपन सिंह पुत्र जहर सिंह निवासी चिल्ला थाना व जिला बांदा को पकड़ा। तलाशी में 1.932 किलो गांजा और 520 रुपए मिले। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा भी पहले दर्ज है। उधर, थरियांव पुलिस ने लतीफपुर चौराहा से सुखपुर रोड पर झोपड़ी के पास सरजिलान पुत्र स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.