शाहजहांपुर, जून 12 -- तिलहर। तिलहर से कटरा जा रही हाईटेंशन बिजली लाइन के 4 किलोमीटर दूरी के तार काट कर चोर चुरा ले गए। इससे कटरा ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रही। नगर क्षेत्र की बिजली लाइन से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्र को बिजली सप्लाई दी गई। हाईवे किनारे से गुजर रही 33000 हाई टेंशन बिजली लाइन तिलहर पावर हाउस से कटरा पावर हाउस तक जा रही है। बुधवार की रात तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार एवं पोल टूट गए थे जिस कारण हाई टेंशन लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। चर्चा है कि इसी का फायदा उठाते हुए चोर इस हाई टेंशन लाइन के aproximadamente 4 किलोमीटर दूरी के बिजली के तार काट कर चुरा ले गए। इसकी जानकारी जब विभागीय अधिकारियों को ही तो हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- चार किलोमीटर तक हाईटेंशन बिजली लाइन चोरी कर ले गए चोर बिजली सप्लाई का ...